दिल्ली में रविवार को झमाझम बारिश
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शहर में सुबह कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में और बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछ इलाकों में दिन में और अधिक मूसलाधार बारिश होगी।" अधिकारी के मुताबिक शहर में अधिकतम आर्द्रता 96 फीसदी जबकि न्यूनतम आर्द्रता 66 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में शनिवार सुबह से लेकर रविवार 8.30 बजे तक 4 मीलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications