गोरखपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में रैगिंग
गोरखपुर।
गोरखपुर जिले में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक छात्र के साथ रैगिंग किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र ने आरोप लगाया है कि दो वरिष्ठ छात्रों ने रैगिंग के नाम पर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। id="toptextpromo">गोरखपुर
स्थित महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज में दो वरिष्ठ छात्रों ने कथित रूप से कॉलेज परिसर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशंस (पीजीडीसीए) द्वितीय वर्ष के छात्र नितीश दुबे की पिटाई की। पुलिस के मुताबिक छात्र का आरोप है कि शनिवार को दोनों वरिष्ठ छात्रों ने छात्रावास में रैगिंग के नाम पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>छात्र
की शिकायत पर दोनों आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अब जांच की जा रही है। फिलहाल, दोनों आरोपी फरार हैं। उधर, कॉलेज प्रशासन की तरफ से घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications