मुंबई में भी हाई अलर्ट

दिल्ली में जामा मस्जिद के निकट हुई घटना के बाद मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
रविवार को जामा मस्जिद के बाहर अज्ञात हमलावरों ने पर्यटक बस पर गोलियाँ चलाईं.
इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दिल्ली की घटना के बाद मुंबई में भी सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है.
शहर के पुलिस कमिश्नर संजीव दयाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "दिल्ली की घटना के बाद मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सभी पुलिसकर्मियों को चौकस रहने को कहा गया है. सुरक्षा जाँच बढ़ा दी गई है."
पिछले दिनों मुंबई में दो कथित चरमपंथियों के घुसने की रिपोर्ट से पहले ही चौकसी बरती जा रही है.
राजधानी दिल्ली में तीन अक्तूबर से राष्ट्रमंडल खेलों का भी आयोजन होना है.
इस घटना के बाद दिल्ली में भी रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सतर्कता बरती जा रही है. घटना की जाँच भी शुरू हो गई है.












Click it and Unblock the Notifications