जामा मस्जिद के पास फायरिंग, 2 विदेशी पर्यटक घायल

नई दिल्ली। राजधानी स्थि‍त देश की सबसे बड़ी मस्जिद 'जामा मस्जिद' के गेट नंबर-3 के पास रविवार की सुबह 11 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एक महिला समेत दो विदेशी नागरिक घायल हो गए हैं।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल पर दो लोग यहां आये और पीछे बैठे व्‍यक्ति ने करीब दस से बारह राउंड गोलिया चलाईं और फरार हो गए। लोगों का कहना है कि हमलावर के हाथों में मशीन गन थी। खास बात यह है कि यह वारदात पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और दोनों घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया। दोनों खतरे से बाहर हैं।

देखा जाए तो राष्‍ट्रमंडल खेलों के ठीक पहले हुई इस घटना ने राजधानी में सुरक्षा व्‍यवस्‍था को बड़ी चुनौती दी है। इसमें कोई शक नहीं हैं कि यदि यह खबर का असर अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर हुआ, तो राष्‍ट्रमंडल खेलों में विदेशी पर्यटकों व खेल प्रेमियों की संख्‍या पर असर पड़ सकता है।

ताज़ा अपडेट के लिए दैट्स हिन्‍दी के साथ बने रहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+