पटना: बिजली का तार गिरने से 7 लोगों की झुलसने से मौत

इस बीच राज्य विद्युत बोर्ड ने सभी मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही बोर्ड ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक सोनपुर-छपरा मार्ग के नजदीक मानपुर गांव में विश्वकर्मा पूजा के लिए पंडाल बना हुआ था। शाम को कुछ लोग वहां खड़े थे कि ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूट कर गिर गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में घटनास्थल पर ही सात लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
राय के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सोनपुर-छपरा मार्ग जामकर मुआवजे की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications