पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 6 मरे
इस्लामाबाद, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में दत्ता खेल इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमले में छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
उत्तरी वजीरिस्तान को आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है और यहां स्थित एक घर को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया। ड्रोन से तीन मिसाइल दागे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications