कश्मीर में गोलीबारी, महिला की मौत
श्रीनगर, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे में रविवार को एक उग्र भीड़ पर सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान मुबीना के रूप में की गई है। इसके साथ ही घाटी में 11 जून से जारी हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 102 हो गई है। हिंसा के दौरान घायल हुए तीन अन्य प्रदर्शनकारियों ने रविवार को दम तोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications