सरकार गठन में कोई सौदेबाजी नहीं हुई : मुंडा

मुंडा ने यहां संवाददाताओं को बताया, "यह सरकार राज्य के लोगों के लिए बनी है। लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो सरकार गठन को एक अलग रंग दे रहे हैं।"

दरअसल, इस बात की खबर है कि नागपुर के एक व्यापारी अजय संचेती ने सरकार गठन में प्रमुख भूमिका निभाई है। संचेती राज्य में खनन गतिविधियों में रुचि रखते हैं।

जब इस बारे में मुंडा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "संचेती पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उनका परिवार लंबे समय से पार्टी से जुड़ा हुआ है।"

मुंडा दिल्ली में चार दिनों तक लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज व अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के बाद रविवार को रांची पहुंचे।

जब उनसे मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार किया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+