जर्मन बेकरी कांड : भाजपा का वकील के खिलाफ प्रदर्शन
मंचारकर ने आईएएनएस को बताया, "पिंपरी-चिंचवाड़ के प्रमुख एकनाथ पवार के नेतृत्व में करीब दो दर्जन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मेरे घर पर धावा बोल दिया। उस समय मैं घर पर मौजूद नहीं था। उन्होंने मेरे खिलाफ नोरबाजी की और धमाकों के आरोपियों की पैरवी करने से मना किया।"
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने बम धमाकों के आरोपियों लातूर जिले में उदगीर के रहने वाले मिर्जा हिमायत बेग और नासिक के शेख लाल बाबा मोहम्मद हुसैन फरीद उर्फ बिलाल का मुकदमा लड़ने के उनके फैसले का विरोध कर रहे हैं।
उनकी मांग है कि वह दोनों आरोपियों की पैरवी न करें, क्योंकि दोनों ने राष्ट्र-विरोधी काम किया है। अधिवक्ता ने हालांकि कहा कि उन्होंने हिंसा का सहारा नहीं लिया और वे प्रदर्शन करने के बाद वहां से चले गए।
जर्मन बेकरी में 13 फरवरी को हुए बम धमाकों में कथित रूप से संलिप्तता पाए जाने पर आतंक निरोधी दस्ते ने दोनों आरोपियों को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। इन धमाकों में 17 लोगों की मौत हो गई थी और 65 से अधिक घायल हो गए थे।
यह पूछे जाने पर कि विरोध को देखते हुए क्या वह पुलिस सुरक्षा की मांग करेंगे, इस पर मंचारकर ने नकारात्मक जवाब दिया। स्थानीय राजनीतिक दलों और विधि पेशे वाली बिरादरी के निशाने पर आए मंचारकर उपनगरीय आवासीय स्थान पिंपरी-चिंचवाड़ में परिवार समेत रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications