जामा मस्जिद गोलीकांड पर आडवाणी ने की चिदम्बरम से बात (लीड-1)

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को जामा मस्जिद के निकट हुई गोलीबारी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम को फोन किया और राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों तथा उत्तराखण्ड में हुए भूस्खलन पर चर्चा की।

उत्तराखण्ड में भूस्खलन में 40 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि बाबरी मस्जिद गोलीकांड में दो ताइवानी पर्यटक घायल हो गए।

आडवाणी ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने चिदम्बरम से बात की और रविवार के गोलीकांड के संदर्भ में राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व संभावित आतंकी खतरे पर उनके साथ चर्चा की।

यह मुद्दा आडवाणी और चिदम्बरम के बीच उस समय भी उठा था, जब दोनों इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित ईद मिलन समारोह में मिले थे।

आडवाणी ने कहा कि उन्होंने उत्तराखण्ड में भारी बारिश और विनाशकारी भूस्खलन के बारे में भी चर्चा की। इस घटना में 40 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई सारे बेघर हो गए हैं। उत्तराखण्ड में शनिवार से 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है।

जामा मस्जिद के पास रविवार सुबह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दो ताइवानी नागरिक घायल हो गए।

दोनों घायलों का नाम को चांग और जी वी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+