'सर्वदलीय दौरा विफल करना चाहती है कश्मीर सरकार' (लीड-1)

ाीनगर, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू एवं कश्मीर सरकार पर आरोप लगाया है कि वह घाटी में कर्फ्यू लगाकर सोमवार को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के प्रस्तावित दौरे को विफल बनाने के प्रयास में है। लेकिन राज्य सरकार ने महबूबा के आरोप को खारिज कर दिया है।

महबूबा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, "राज्य सरकार इस दौरे को विफल करने पर तुली हुई है। सरकार कर्फ्यू लगाकार लोगों को और भड़काने की कोशिश कर रही है। चूंकि यह सरकार (उमर अब्दुल्ला की सरकार) पूरी तरह नाकाम रही है, इसीलिए यह खुद के जाने से पहले सबकुछ नष्ट कर देना चाहती है।"

महबूबा ने प्रतिनिधिमंडल से अपील की है कि वह आम आदमी तक जाए। उन्होंने कहा, "कर्फ्यू लगाने का कोई औचित्य नहीं है। मैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से अपील करती हूं कि उसे आम आदमी के बीच जाना चाहिए, उसे राज्य सरकार या प्रमुख पार्टियों तक ही नहीं सीमित रहना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल को हर हाल में आम आदमी से सीधे बातचीत करनी चाहिए। राज्य सरकार ने कश्मीरियों और सुरक्षा बलों को आमने-सामने ला दिया है। अगर आप अपने लोगों को ही अलग-थलग करेंगे तो वे कहां जाएंगे?"

महबूबा की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य के कानून मंत्री अली मोहम्मद सागर ने कहा कि कर्फ्यू मजबूरी में लगाया गया है। कर्फ्यू लगाने का सरकार को कोई शौक नहीं है।

उन्होंने कहा, "प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए हर कोई स्वतंत्र है।"

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को घाटी और मंगलवार को जम्मू का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम करेंगे। घाटी में बीते 11 जून से जारी हिंसा में 101 लोग मारे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+