जामा मस्जिद गोलीकांड : आडवाणी ने चिदम्बरम से की बात
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने जामा मस्जिद के निकट हुई गोलीबारी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम को फोन किया और राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।
जानकार सूत्रों ने कहा कि आडवाणी ने चिदम्बरम से बातचीत की और रविवार के गोलीकांड के संदर्भ में राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व संभावित आतंकी खतरे पर चर्चा की।
यह मुद्दा आडवाणी और चिदम्बरम के बीच उस समय भी उठा था, जब दोनों इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित ईद मिलन समारोह में मिले थे।
जामा मस्जिद के पास रविवार सुबह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दो ताइवानी नागरिक घायल हो गए।
दोनों घायलों का नाम को चांग और जी वी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications