पेरू में मिला 4000 साल पुराना मंदिर
लीमा, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। पेरू के पुरातत्वविदों ने दो प्राचीन मंदिरों का पता लगाया है। माना जा रहा है कि ये मंदिर 4,000 वर्ष से भी अधिक समय पहले दफन हो गए थे।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार समाचार पत्र, अल कॉमर्सियो ने लिखा है कि संभवत: इन मंदिरों को ब्रैकामोरोस संस्कृति से संबंधित लोगों द्वारा 800 सालों तक इस्तेमाल किया गया था।
अखबार ने लिखा है कि इस स्थल पर 14 कब्रें भी पाई गई हैं, साथ ही नवजात शिशुओं के कंकाल भी पाए गए हैं।
अखबार ने कहा है कि ब्रैकामोरो संस्कृति उन दिनों उन इलाकों में व्याप्त थी, जो फिलहाल इक्वोडोर के प्रांत जामोरा चिनचिप और पेरू के अमैजोनास एवं काजामार्का क्षेत्र के हिस्से में आता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications