इराक में विस्फोट, 30 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राजधानी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित अल-मनासौर इलाके में हुए कार बम विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई।
इराकी सेना के सूत्रों के अनुसार इस हमले में 58 लोग घायल हुए हैं।
सेना के सूत्रों ने यह भी बताया कि शहर के उत्तरी क्षेत्र अन अदन में हुए दो कार बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए और 36 लोग घायल हो गए, जबकि बगदाद के अन्य इलाके में हुए विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए।
मध्य बगदाद में सल्हीया जिले में कार में रखे गए बम के फटने की वजह से इराकी खुफिया विभाग का एक वरिष्ठ अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications