राष्ट्रमंडल खेलों की मशाल का आगरा में होगा विरोध

पूर्वी आगरा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग और दर्जनों स्वयंसेवी संगठनों ने आगरा के साथ हुए अन्याय के खिलाफ इस बहिष्कार का समर्थन करने का फैसला किया है।

विरोध के इस फैसले के कारण करीब आधा दर्जन पर्यटन और ट्रेवल संगठनों ने सोमवार को आयोजित होने वाली मशाल रैली से दूर रहने की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कठेरिया ने कहा, "आगरा की बेइज्जती और धोखा किया गया है। मैं लोगों से इस बहिष्कार में शामिल होने की अपील करता हूं।"

उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों का करीब 25 प्रतिशत बजट पर्यटन आधारभूत संरचना विकसित करने और आगरा से संपर्क स्थापित करने पर खर्च होना चाहिए था। आगरा नई दिल्ली से केवल 200 किलोमीटर दूर है।

मेयर अंजुला सिंह ने कहा कि वह ताज शहर आगरा की उपेक्षा से बेहद दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रथम नागरिक होने के चलते प्राथमिकता के तौर पर मशाल की अगवानी करने का हक उन्हें मिलना चाहिए लेकिन उन्हें आधिकारिक रूप से आमंत्रित नहीं किया गया।

जिला प्रशासन पर्यटन उद्योग के लोगों को बहिष्कार का फैसला वापस लेने के लिए मनाने की भरपूर कोशिश कर रहा है।

उद्योग संगठन के प्रवक्ता राजीव तिवारी ने कहा कि बहिष्कार का फैसला जारी रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+