अफगानिस्तान में रॉकेट के साथ खेल रहे 8 बच्चों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रांत के गवर्नर मोहम्मद उमर ने बताया, "सात बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आठवें ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"
यह घटना प्रांत के अली अबाब जिले में हुई। तालिबान ने इस जिले में शनिवार के संसदीय चुनाव के दौरान कई रॉकेट दागे थे।
उमर ने कहा कि इस रॉकेट को भी तालिबान द्वारा ही दागा गया होना चाहिए, जो कि शनिवार को फट नहीं पाया था।
ज्ञात हो कि अफगानिस्तान में 30 साल से भी अधिक समय तक चले युद्ध की विरासत के रूप में देश भर में बारूदी सुरंगें और बिना फटे बम बिखरे पड़े हैं। सोवियत संघ द्वारा 1980 के दशक में किए गए हमले के दौरान लाखों की संख्या में बारूदी सुरंगे बिछाई गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications