जामा मस्जिद गोलीबारी का खेलों पर कोई असर नहीं : भनोत
भनोत ने कहा कि गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस ने 3 से 14 अक्टूबर तक राजधानी में होने वाले खेलों के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। इस दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा सबसे अहम होगी।
भनोत ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल संघ सुरक्षा संबंधी तैयारियों से संतुष्ट है। सुरक्षा के काम के लिए मंत्रालय ने एक विदेशी सुरक्षा एजेंसी के साथ समझौता किया है और इस संबंध में जो रणनीति बनाई गई है उसे लेकर राष्ट्रमंडल खेल संघ ने संतोष जाहिर किया है।
राजधानी के लगभग एक दर्जन आयोजन स्थलों पर होने वाले इन खेलों के दौरान 71 देशों के 7000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 1982 एशियाड के बाद देश में होने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन है।
इस बीच, गोलीबारी की घटना के बाद राजधानी में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मद्देनजर संदेहास्पद वाहनों की जांच की जा रही है।
मोटरसाइकिल पर सवार हो बंदूकधारियों ने रविवार सुहर 11.30 बजे जामा मस्जिद के एक प्रवेश द्वार पर खड़ी बस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में ताइवान के दो पर्यटक घायल हो गए।
बंदूकधारियों ने बस पर कम से कम 10 राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस के मुताबिक हमलावर देखने में गोरे और जवान थे। घटना के वक्त उन्होंने चेहरे पर किसी तरह का नकाब नहीं लगा रखा था। इस घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications