जामा मस्जिद गोलीकांड में 2 ताइवानी घायल (लीड-4)

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने विदेशी पर्यटकों की बस को निशाना बनाते हुए कम से कम 10 राउंड गोलियां चलाईं। दोनों घायलों की उम्र कम्रश: 38 और 40 साल है।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिया गया संदिग्ध दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके का है। अपराध शाखा के विशेष प्रकोष्ठ ने उसे संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है, क्योंकि हमले में इस्तेमाल की गई काले रंग की हीरो होंडा पैसन मोटरसाइकिल इसी व्यक्ति से संबंधित है।

पुलिस ने कहा कि पंजीकरण संख्या डीएल 4एस एजे 0496 वाली मोटरसाइकिल इसी व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद हमलावर जामा मस्जिद की संकरी गलियों से होकर भाग गए।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने आईएएनएस को बताया कि यह हमला दिन में लगभग 11.30 बजे मस्जिद के गेट नंबर-3 के बाहर हुआ। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों खतरे से बाहर हैं।

इस बीच इस मामले के प्रमुख गवाह, रिक्शा चालक सलीम से जामा मस्जिद पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।

सलीम ने संवाददाताओं को बताया, "मैं कुछ दूरी पर खड़ा था, तभी देखा कि दो गोरे रंग के लंबे कद के व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां आए। वे बस के पास पहुंचे और बस पर अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे। उस समय पर्यटक बस में सवार हो रहे थे।"

भगत के अनुसार राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जामा मस्जिद के चारों ओर घेरेबंदी कर दी गई है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब राष्ट्रमंडल खेलों के लिहाज से यहां उच्चस्तरीय सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है। इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए 71 देशों के खिलाड़ी और अधिकारी आ रहे हैं।

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी का मकसद राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान विदेशी नागरिकों को दिल्ली आने से रोकना है।

बुखारी ने कहा, "हमलावरों का स्थानीय लोगों के अलावा एक पुलिसकर्मी ने भी पीछा किया लेकिन वे भाग निकलने में कामयाब रहे।"

जामा मस्जिद के मुलाजिम उमर खान ने बताया, "हम सभी ने गोलीबारी की आवाज सुनीं। एक पर्यटक के पैर में गोली लगी थी।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यह एक दुखद घटना है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+