जामा मस्जिद के समीप कार में आग लगी (लीड-1)
पुलिस ने बताया कि जामा मस्जिद के समीप पुलिस चौकी के निकट कार में आग लग गई। मारुति एक स्थानीय व्यक्ति की थी।
चश्मदीदों के मुताबिक आग ने कार को अपनी चपेट ले लिया और बाद में विस्फोट भी हुआ। जिससे इलाके में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। कार में रखे एक प्रेशर कुकर की वजह से बम होने के संदेह के चलते स्थित और तनावपूर्ण हो गई।
कार में आग लगने के बाद इसे स्थानीय लोगों और दिल्ली अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों ने बुझाया।
पुलिस के अनुसार कार को जब्त कर लिया गया है, लेकिन छानबीन में कोई संदेहास्पद चीज नहीं मिली है।
पुलिस ने बताया कि इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ और न ही इसका गोलीबारी की घटना से संबंध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications