पंजाब में पुलिस करेगी गायों की सुरक्षा (लीड-1)
चण्डीगढ़, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब में अब गायों की सुरक्षा पुलिस करेगी। पंजाब सरकार ने कहा है कि पुलिस महानिदेशक कार्यालय में एक गाय सुरक्षा इकाई की स्थापना की जाएगी।
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इकाई की देखरेख पुलिस महानिरीक्षक पद का अधिकारी करेगा। इकाई को इस मामले में पहले से मौजूद कानून और नियमों को प्रभावी तरीके से लागू कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications