पेले ने खदान में फंसे कामगारों को भेजी जर्सी
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार इस जर्सी पर पेले ने कामगारों के लिए एक संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है, "प्यारे दोस्तों: मैं आपके लिए प्रार्थना कर रहा हूं।"
तांबे और सोने की इस खदान में 33 कामगार बीते पांच अगस्त से फंसे हुए हैं। यह खदान सैन जोस में स्थित है। बचावकर्मी कामगारों तक ऑक्सीजन, भोजन और दूसरी सहायता सामाग्री पहुंचा रहे हैं।
इन कामगारों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक समानांतर सुरंग खोदी जा रही है। बचावकर्मियों का कहना है कि इन कामगारों को बाहर निकालने में अभी कुछ हफ्तों का समय और लग सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications