ब्रिटेन के सुपर बाजार में बिकेगी वियाग्रा
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' में रविवार को प्रकाशित समाचार के मुताबिक ब्रिटेन का प्रमुख सुपर बाजार टेस्को वियाग्रा बेचने वाला पहला सुपर बाजार बन जाएगा। इससे लोग बिना चिकित्सकीय परामर्श के यह दवा सीधे ही बाजार से खरीद सकेंगे।
वियाग्रा की गोलियां अगले सप्ताह से ब्रिटेन के 300 स्टोसों पर उपलब्ध हो जाएंगीं। इसकी अब आठ गोलियां 52 पाउंड में मिलेंगीं जबकि पहले चार गोलियों की कीमत 55 पाउंड थी।
टेस्को के फार्मा क्षेत्र के वाणिज्य प्रबंधक ने कहा, "यह सेवा 40 से 65 साल की उम्र के लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राहकों को एक प्रश्नपत्र भरना पड़ेगा इसके बाद हम उनकी ब्लडप्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications