कश्मीर में मरने वालों की संख्या 101 हुई
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टप्पर गांव में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़प में घायल हुए युवक मुहम्मद अमीन गनाई की मौत हो गई।
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सूरा (एसकेआईएमएस) में रविवार को बिलाल अहमद नजर और शब्बीर अहमद डार की मौत हो गई। बिलाल शनिवार को अनंतनाग जिल के खन्नल इलाके में हुई झड़प में घायल हुआ था जबकि डार गुरुवार को अवंतीपारो इलाके में जख्मी हुआ था।
प्रशासन ने श्रीनगर और घाटी के अन्य बड़े कस्बों में कर्फ्यू जारी रखा है ताकि हिंसा को रोका जा सके। शनिवार को श्रीनगर में कर्फ्यू में चार घंटे की छूट दी गई थी।
घाटी में बीते 11 जून से हिंसा का दौर शुरू हुआ था। 12 सितंबर से अब तक की हिंसा में ही 18 लोगों की जान जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications