दिल्ली में मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शहर में सुबह कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में और बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछ इलाकों में दिन में और अधिक मूसलाधार बािरश होगी।"

शहर में शनिवार सुबह से लेकर रविवार 8.30 बजे तक 4 मीलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

अधिकारी के मुताबिक शहर में अधिकतम आद्र्रता 96 फीसदी जबकि न्यूनतम आद्र्रता 66 फीसदी दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+