पाकिस्तानी सेना ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन (लीड-1)
जम्मू, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार देर रात युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में भारत की दो चौकियों पर भारी गोलाबारी की।
सेना के एक अधिकारी ने बताया, "पुंछ के झल्लास सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार से भारी गोलाबारी की गई। कृपाण और क्रांति चौकियों को निशाना बनाया गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।"
अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की ओर से यह गोलाबारी की गई ताकि घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराने के लिए भारतीय जवानों का ध्यान भंग किया जा सके। इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना की ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन किया जाता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications