फारूख की हत्या के चश्मदीद आगे आएं : स्कॉटलैंड यार्ड
लंदन, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। लंदन में पाकिस्तानी नेता इमरान फारूख की हत्या के मामले में स्कॉटलैंड यार्ड ने घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों से आगे आने की अपील की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के एक वरिष्ठ सदस्य इमरान फारुख पर काफी बेरहमी से चाकुओं से वार किया गया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।
फारुख पर उत्तरी लंदन में स्थित उनके आवास के बाहर ही हमला कर दिया गया था। उनकी हत्या के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
स्कॉटलैंड यार्ड के प्रवक्ता ने बताया, "पुलिस उन लोगों से बात करना चाहती है जो इस वारदात के समय घटनास्थल के आसपास उपस्थित थे या उन्होंने आरोपियों को देखा है।"
इस मामले की जांच शुक्रवार देर रात स्काटलैंड यार्ड को सौंप दी गई थी। स्काटलैंड यार्ड ने इस बात के संकेत दिए हैं कि यह हत्या राजनीति से प्रेरित हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications