दलाई लामा को मिली बुडापेस्ट की मानद नागरिकता
बुडापेस्ट, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को मानद नागरिकता के सम्मान से नवाजा गया। दलाई लामा ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों को संबोधित किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक तिब्बतियों के धर्म गुरु ने बुडापेस्ट के टाऊन हाल का दौरा किया, जहां शहर के मेयर गाबोर डेम्सजिकी ने उन्हें शहर की मानद नागरिकता के सम्मान से नवाजा।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं के मुताबिक नोबल पुरस्कार विजेता दलाई लामा के भाषण को सुनने के लिए सभी 22,400 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी।
गौरतलब है कि दलाई लामा का तीन दिवसीय दौरा बुडापेस्ट दौरे पर हैं। इस दौरान वह हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टोर ओरबान सहित वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications