मेक्सिको में 8 पुलिस अधिकारियों की हत्या
मेक्सिको सिटी, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ग्यूरेरो में संदिग्ध तस्करों के एक गिरोह से हुई मुठभेड़ के बाद आठ पुलिस अधिकारियों का शव बरामद किया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक तेलोलोपान कस्बे में एक मुठभेड़ के बाद नौ पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद कुछ शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए गए। एक पुलिसकर्मी जीवित बचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications