अमेरिकी सबवे ट्रेन में अपराधी ढेर
वाशिंगटन, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के दक्षिणी शिकागो की एक सबवे ट्रेन में शनिवार को पुलिस ने एक हथियारबंद शख्स को मार गिराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्थानीय पुलिस को सूचना मिली के ट्रेन में एक हथियारबंद शख्स चढ़ा है। दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो वह व्यक्ति उनसे उलझ पड़ा और उनकी ओर बंदूक तान दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उस पर गोली चलाई। अस्पताल ले जाने पर इस शख्स को मृत घोषित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications