घाना में बस हादसे में 30 की मौत
आकरा, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश घाना में शनिवार को एक यात्री बस के नाले में गिर जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 80 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा झागयुरी कस्बे में हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications