सोना 200 रुपये बढ़ा, चांदी 1000 रुपये उछली (साप्ताहिक समीक्षा)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना अक्टूबर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के अंतिम भाव 18,972 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले इस सप्ताह 199 रुपये बढ़कर 19,171 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव लगातार आसमान छू रहा है। चांदी दिसंबर वायदा का भाव एमसीएक्स पर पिछले सप्ताह के 31,315 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,029 रुपये बढ़कर इस सप्ताह 32,344 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
औद्योगिक धातुओं कॉपर, निकिल और एल्यूमीनियम में भी तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले सप्ताह के मुकाबले तीनों धातुओं के दाम में बढ़त दर्ज की गई। एमसीएक्स पर कॉपर नवंबर वायदा का भाव 353.30 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 355.70 रुपये प्रति किलो हो गया। निकिल सितंबर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के मुकाबले 16 रुपये बढ़कर 1,069.60 रुपये प्रति किलो हो गया। इसके अलावा एल्युमीनियम सितंबर वायदा का भाव भी करीब एक रुपये बढ़कर 98.80 रुपये प्रति किलो हो गया।
अच्छे मानसून के चलते एग्री कमोडिटीज के दामों में गिरावट बनी हुई है। नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स)पर गेहूं सितंबर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के 1,217 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 1,203 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। वहीं सोयाबीन वायदा का भाव भी करीब 65 रुपये प्रति क्विंटल गिरकर 2,006 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
मसालों के बाजार में भी गिरावट का रुख रहा। जीरा सितंबर वायदा का भाव इस सप्ताह करीब 145 रुपये गिरकर 13,698 रुपये प्रति क्विंटल, कालीमिर्च वायदा 882 रुपये घटकर 19,890 रुपये प्रति क्विंटल और हल्दी वायदा करीब 688 रुपये घटकर 11,914 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications