मोबाइल हैंडसेट कारोबार में उतरी भारती
भारती एंटरप्राइजेज की सहयोगी कंपनी बीटल टेलीटेक ने 'बीटल' नाम से क्वॉर्टी कीपैड और तीन सिम वाले फोन बाजार में उतारे हैं। इस फोन में पूरी फिल्म रिकॉर्ड की जा सकती है और 3जी तकनीक पर चलने में सक्षम यह फोन बेहतरीन डिजाइन वाले हैं।
इन फोन्स के जरिए फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किं ग साइट और मोबाइल व्यापार जैसी विशेष सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।
बीटल टेलीटेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद स्वानी ने कहा, "हमारा उद्देश्य नई और शानदार प्रौद्योगिकी पसंद करने वाले लोगों को बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराने का है।"
पहले चरण में बीटल मोबाइल फोन हमारे देशव्यापी वितरण नेटवर्क के जरिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तरांचल, राजस्थान, पंजाब और सात पूर्वी राज्यों के 4,000 स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
कंपनी की योजना इस साल के अंत तक अपने उत्पादों को पूरे देश में पहुंचाने की है।
जीपीआरएस तकनीक पर चलने वाले कंपनी के फोन ग्राहकों को मुफ्त कॉल और संदेश भेजने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।
वर्ष 2009-10 में देश में 10.8 करोड़ फोन बिके। इससे कुल 27,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ जबकि इससे पहले साल 25,910 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications