इंडियन मुजाहिदीन की राष्ट्रमंडल खेलों के खिलाफ धमकी (लीड-1)
इस प्रतिबंधित संगठन की ओर से जारी एक बयान में जामा मस्जिद गोलीबारी का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन कश्मीर घाटी में नागारिकों की हत्या की निंदा की गई है और तीन अक्टूबर से यहां शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों को निशाना बनाने का संकल्प लिया गया है।
बीबीसी हिंदी सेवा को भेजे गए ईमेल में कहा गया है, "एक तरफ मुसलमानों का खून पानी की तरह बहाया जा रहा है, दूसरी ओर तुम खेल समारोह की तैयारी कर रहे हो। हम तुम्हें राष्ट्रमंडल खेलों के खिलाफ चेतावनी देते हैं।"
बयान में कहा गया है, "हम जानते हैं कि खेलों की तैयारियां जोरों पर हैं। यह भी जान लीजिए कि हम भी अपनी तैयारियां जोर-शोर से कर रहे हैं।"
बयान में कहा गया है, "खेलों में हिस्सा लेने वाले लोग हमारे हमलों के परिणाम के लिए अकेले जिम्मेदार होंगे, क्योंकि हमारे मुजाहिदीन जीवन से अधिक मौत से प्यार करते हैं।"
माना जाता है कि इंडियन मुजाहिदी प्रतिबंधित स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का एक छद्म संगठन हैं और इसके संबंध पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से भी हैं।
यह संगठन उस समय सुर्खियों में आया था, जब 23 फरवरी, 2005 को वाराणसी में विस्फोट हुआ था। इस पर सितंबर 2008 में दिल्ली में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों का भी आरोप है, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग मारे गए थे।
इंडियन मुजाहिदीन के बयान में कश्मीर घाटी के बारे में ज्यादा बात की गई है। जहां 11 जून से शुरू हुई हिंसा के बाद से 100 से अधिक लोग मारे गए हैं।
बयान में कहा गया है, "कश्मीर में मुसलमानों की जिंदगी साग-पात से भी सस्ती हो गई है। इस पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आपराधिक चुप्पी कश्मीरी मुसलमानों पर ढाए जा रहे जुल्म से ज्यादा खतरनाक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications