ब्रिटिश सैन्य प्रमुख की वर्दी पर खर्च होंगे 1,000 पाउंड
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक 55 वर्षीय जनरल सर पीटर वॉल ने पिछले सप्ताह ही 'चीफ ऑफ जनरल स्टॉफ' का पद संभाला था और उन्हें 'बिग इटर' के नाम से भी जाना जाता है। पीटर ने 1,000 पाउंड की लागत से नई वर्दी तैयार करने का निर्देश दिया है।
किशोरावस्था में रग्बी के खिलाड़ी रह चुके और छह फुट दो इंच लंबे नए जनरल का उपनाम 'द बीयर' है। यह नाम इसलिए पड़ा था क्योंकि वह खाने-पीने के काफी शौकीन थे।
इससे पहले पीटर वॉल कमांडर इन चीफ ऑफ लैंड फोर्सेज के पद पर थे। सभी अधिकारियों और सैनिकों को हर वर्ष एक प्रशिक्षण से गुजरना होता है लेकिन वह 10 वर्षो में एक बार भी इसमें शामिल नहीं हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications