भागते किशोर को अधेड़ पुलिसकर्मी ने दबोचा
डेली एक्सप्रेस में रविवार को छपी खबर के मुताबिक एक किशोर लड़का पुलिस अधिकारी को ताना मारने के बाद भागने लगा। लेकिन उसे नहीं पता था कि पुलिसकर्मी उससे कहीं ज्यादा फुर्तीला है और वह उससे बच नहीं सकता।
कार्यवाहक हवलदार सीमोन बोर्ने (46) उन गिने-चुने खिलाड़ियों में से है, जिसका चयन हवाई में होने वाले 'अल्ट्रामैन चैलेंज' के लिए हुआ है। इस आयोजन में वह छह मील लंबे समुद्र की तैराकी, 260 मील मोटरसाइकिल दौड़ और मैराथन में हिस्सा लेगा। ये सभी स्पर्धाएं 36 घंटे से कम अंतराल पर होनी हैं।
सुफ्फोक स्थित सेंट एडमंड्स में पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने वाले बोर्ने ने बताया, "शुक्रवार देर रात मैं एक प्रशिक्षार्थी के साथ था, उसी समय हमारा सामना 50 शराबियों से हुआ। बाद में और पुलिस आने पर हम गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने गए, लेकिन वह भागने लगा। मेरे साथ सामान होने के बावजूद मेरे लिए उसे पकड़ना आसान था।"
उसने बताया, "सरगना ने सोचा कि मैं उसे पकड़ नहीं पाऊंगा, लेकिन मैंने उसे एक मील के अंदर दबोच लिया। मैंने जब उसे पकड़ा तो वह काफी घबड़ाया हुआ था।"
उसने बताया कि सरगना के साथियों ने उसे 'रोबोकॉप' कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications