दिल्ली में और बारिश की संभावना (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली में रविवार को बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछ इलाकों में दिन में और भारी बारिश होगी।"
राजधानी में भारी बारिश और जलभराव के चलते कई जगहों पर कारें पानी में फंसी नजर आईं।
दिल्ली यातायात पुलिस (डीटीपी) के अनुसार मथुरा रोड, दक्षिणी दिल्ली में आश्रम व मूलचंद चौराहे, मध्य दिल्ली में मदर टेरेसा क्रीसेंट, कश्मीरी और मोती गेट पर पानी भर गया। रविवार होने की वजह से सड़कों पर कोई बड़ा जाम देखने को नहीं मिला।
डीटीपी के एक अधिकारी ने बताया, "शहर के किसी भी इलाके से यातायात जाम की जानकारी नहीं मिली है।"
शहर में शनिवार सुबह से लेकर रविवार 8.30 बजे तक चार मीलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। दिल्ली में इस साल मानसून के दौरान कुल 893 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो औसत से 47 फीसदी अधिक है।
शहर का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
अधिकारी के मुताबिक शहर में अधिकतम आद्र्रता 96 फीसदी जबकि न्यूनतम आद्र्रता 66 फीसदी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications