'सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे में खलल डाल रही है उमर सरकार'
महबूबा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, "राज्य सरकार इस दौरे में खलल डालने की कोशिश में है। सरकार कर्फ्यू लगाकार लोगों को और भड़काना चाहती है। यह सरकार (उमर अब्दुल्ला की सरकार) पूरी तरह नाकाम रही है और इसीलिए सबकुछ खत्म करना चाहती है।"
उन्होंने कहा, "मैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से अपील करती हूं कि राज्य सरकार उन्हें जहां भी ले जाए लेकिन वह मुख्य दलों के साथ आम आदमी तक जरूर पहुंचे। इस प्रतिनिधिमंडल को सीधे आम आदमी के साथ संवाद करना चाहिए। राज्य सरकार ने कश्मीरियों और सुरक्षा बलों को आमने-सामने ला दिया है। अगर आप अपने लोगों को ही अलग-थलग करेंगे तो वे कहां जाएंगे?"
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को घाटी और मंगलवार को जम्मू का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम करेंगे। घाटी में बीते 11 जून से जारी हिंसा में 101 लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications