तेल कुएं को बंद करने के लिए अंतिम परीक्षण करेगी बीपी
इस दौरान तेल कुएं की सील पर दबाव का परीक्षण सफल होने पर कुएं को सीमेंट से भर दिया जाएगा और इसे पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जनरल' के मुताबिक दबाव की जांच का यह काम स्थानीय समय के मुताबिक रविवार शाम चार बजे शुरू किया जाएगा। परीक्षण के परिणाम हालांकि रविवार को घोषित होने की संभावना नहीं है।
बीपी ने जुलाई में तेल कुएं पर अस्थाई कैप सफलता पूर्वक लगा दिया था लेकिन अमेरिकी सरकार के निर्देशों के मुताबिक उसे स्थाई रूप से तेल कुएं को बंद करना जरूरी है।
इससे पहले तेल कुएं में कीचड़ और सीमेंट भरकर अस्थाई रूप से बंद किया गया था।
मेक्सिको की खाड़ी में इस तेल कुएं से तेल खनन के दौरान एक विस्फोट होने से 20 अप्रैल को कुआं क्षतिग्रस्त हो गया था। विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी मात्रा में तेल रिसाव शुरू हो गया था। इस तेल रिसाव को अमेरिका के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी पर्यावरण त्रासदी माना गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications