अफगानिस्तान में विस्फोट, 2 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आईएसएएफ ने जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि दक्षिणी अफगानिस्तान में शनिवार को हुए एक विस्फोट में दो जवानों की मौत हो गई।
अफगानिस्तान में शनिवार को संसदीय चुनाव के दौरान यह घटना हुई है। तालिबान ने चुनाव को लेकर धमकी दी थी और उसके हमलों में 10 से अधिक मतदाताओं की मौत हो गई और अन्य तीन दर्जन लोग घायल हो गए हैं। विज्ञप्ति में जवानों की राष्ट्रीयता के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications