सरथ फोंसेका को 3 साल की जेल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि एक सैन्य निविदा बोर्ड के प्रमुख के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के लिए उन पर मुकदमा चलाया गया। इस तरह फोंसेका को यह दूसरे कोर्टमार्शल का सामना करना पड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन पर अपने दामाद की एक कंपनी का पक्ष लेने का आरोप था। उनका दामाद भी इसी आरोप में उच्च न्यायालय में दायर एक अलग मामले में आरोपी है।
पिछले महीने पहले कोर्टमार्शल में फोंसेका पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सेना में रहते हुए राजनीति में दखल दी। इस आरोप में उनके जनरल के सभी रैंक और पदकों को छींन लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications