श्रीलंका में विस्फोट, 25 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल उदय मेदावाला ने बताया कि कोलम्बो से लगभग 260 किलोमीटर दूर कारादीयानारु थाने में एक ट्रक पर रखे गए विस्फोट में विस्फोट हो गया। यह विस्फोटक एक सड़क निर्माण परियोजना के लिए भेजा जा रहा था।
प्रवक्ता ने बताया, "हमारी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया था कि घटना में कम से कम 62 लोग मारे गए, लेकिन ताजा रिपोर्ट यह है कि विस्फोट में 25 लोग मारे गए हैं। इसमें 16 पुलिस कर्मी और नौ नागरिक शामिल हैं।"
मेदावाला ने कहा कि विस्फोट में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट से भारी क्षति पहुंची है, क्योंकि 200 से 300 मीटर के दायरे में शव बिखरे हुए थे और कुछ अभी भी मलबे में दबे हुए थे।
विस्फोट उस समय हुआ, जब सड़क निर्माण योजना से जुड़े अधिकारी पुलिस थाने से डायनामाइट लेने के लिए आए। सुरक्षा की दृष्टि से विस्फोटक को थाने में रखा गया था।
पुलिस उपमहानिरीक्षक रवि विजेगुणवर्धना ने कहा कि विस्फोट अचानक हो गया और इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
पुलिस प्रमुख महिंदा बालासुर्या अपराध जांच विभाग के अधिकारियों के एक दल के साथ घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के कारण पुलिस परिसर की इमारत जमींदोज हो गई।
अधिकारी ने कहा, "हमें नहीं पता कि विस्फोट कैसे हुआ, लेकिन ऐसा लगता है कि विस्फोटक को एक अन्य कंटेनर में रखे जाने के बाद एक ट्रक में रखा विस्फोट फट गया।"
घटना में घायल 47 लोगों को पूर्वी बट्टिकालोवा जिले में स्थित दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि अल्य चार लोगों को इलाज के लिए कोलंबो भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications