चिदंबरम, सुषमा, जेटली लेंगे आग उगलते कश्मीर का जायजा
नई दिल्ली। धू-धू कर सुलग रही घाटी का जायजा लेने अब देश के दिग्गज पहुंच रहे हैं। जीं हां राजनेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कश्मीर जायेगा जिसके संयोजक देश के गृहमंत्री पी चिदंबरम करेंगे। भाजपा ने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को इस प्रतिनिधिमंडल में भेजने का फैसला किया है। अब लगभग 50 सदस्यों वाला यह प्रतिनिधि मंडल सोमवार को श्रीनगर पहुंच जाएगा।
शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसमें वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी, गृह मंत्री पी. चिदंबरम, स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख सैफुद्दीन सोज के अलावा पार्टी के राज्य प्रभारी पृथ्वीराज चह्वाण और कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल भी शामिल थे।
बैठक में तय किया गया कि प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस पार्टी की ओर से गृहमंत्री पी. चिदंबरम होंगे। उधर, सरकार की ओर से संसद में सभी दलों के साथ तालमेल करने वाले संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल भी इसमें शामिल रहेंगे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के नाते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद को भी इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications