फैसला कुछ भी हो हमें लड़ना नहीं है : मुस्लिम संगठन

24 सिंतबर को कयास लगाये जा रहे सन् 1992 में हुए बाबरी विध्वंस पर फैसला आज जायेगा ऐसे में देश की मौजुदा स्थिति में कुछ ज्यादा ही उथल-पुथल हो सकता है। इसी के मद्देनजर मुस्लिम संगठनों ने आम मुसलमानों से अपील की है कि फैसला किसी के भी पक्ष में हो वे खुद पर संयम रखेंगे।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता एस. क्यू. आर. इलियास और बाबरी मस्जिद एक्शन कमिटी संयोजक जफरयाब जिलानी ने मुसलमानों से अपील की है परिणाम चाहे हो भी हो हिंसा नहीं होनी चाहिए।

पढ़े : सुरक्षा के मद्देनजर अयोध्या में फ्लैग मार्च

गौरतलब है कि 24 सितंबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ को फैसला सुनाना है कि बाबरी मस्जिद विवादित जमीन पर मालिकाना हक किसका है।मुस्लिम संगठनों ने कहा है कि अगर फैसला उनके हक में नहीं आया तो इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खुला हुआ है। उच्च न्यायालय के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है। दूसरा पक्ष भी यही करेगा। विवाद का अंतिम निपटारा वहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+