सुरक्षा के मद्देनजर अयोध्या में फ्लैग मार्च
अयोध्या
में श्रीराम जन्मभूमि एवं बाबरी मस्जिद परिसर के मालिकाना हक के बारे में उच्च न्यायालय के लखनऊ बेंच के 24 सितम्बर को आने वाले फैसले के मद्देनजर शनिवार को अयोध्या और उसके आस पास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, प्रान्तीय सशस्त्र पुलिस बल, पीएसी और स्थानीय पुलिस बलों में भाग लिया। फ्लैग मार्च अयोध्या के साथ-साथ फैजाबाद नगर और आस पास के संवेदनशील कस्बों में भी हुआ। id="toptextpromo"> id='top-searched-articles'>अयोध्या
एवं फैजाबाद में आज सभी सुरक्षाबलों की कंपनियों ने फ्लैग मार्च किया जिसमें वज्र वाहन, दंगा नियंत्रक वाहन, पेट्रोल कार, अग्निशमन वाहन, एम्बुलेन्स, घुड़सवार पुलिस बल ने भाग लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरकेएस राठौर ने बताया कि अयोध्या, फैजाबाद एवं आसपास के संवेदनशील कस्बों में फ्लैग मार्च का एक मात्र मकसद शांति बनाए रखना है।











Click it and Unblock the Notifications