एक विशेष अदालत ने नकली स्टांप पेपर घोटाले के मुख्य अभियुक्त अब्दुल करीम तेलगी को सात साल की सजा सुनाई है। अदालत ने 2001 के इस मामले में शनिवार को सजा का एलान किया। विशेष अदालत के जज चंद्रशेखऱ पाटिल ने 16 अन्य अभियुक्तों को पांच साल की कड़ी कैद की सजा सुनाई।
दो आरोपों में तेलगी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया। बाकी 16 दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। अदालत ने इस घोटाले के केंद्र में रहे तेलगी और बाकी 16 आरोपियों को 14 सितंबर को दोषी पाया।