प्रेम विवाह करने वालों को प्रोटेक्शन देगी पुलिस
सिरसा। हरियाणा में तेजी से बढ़ रहीं ऑनर किलिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस अब उन प्रेमी जोडि़यों को प्रोटेक्शन देगी, जो घर वालों के खिलाफ जाकर शादी करेंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि घर वालों से बचाने के लिए पुलिस ने प्रेमी जोड़ों के लिए स्थान भी सुनिश्चित कर लिया है।
हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सुटेबल प्रोटेक्शन हाउस चिन्हित किया है। जिला पुलिस ने जिला उपायुक्त से मिलकर उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय पूर्णचंद एवं रेडक्रास सिरसा के सहायक सचिव लाल बहादुर ने एक कमेटी का गठन किया गया।
कमेटी के सदस्यों ने अनेक जगहों का निरीक्षण किया। कई स्थानों का निरीक्षण करने के पश्चात पुराने डीसी आफिस के निकट स्थित कामकाजी महिला आवास को सुरक्षा की दृष्टि से उचित माना गया और उसे प्रोटेक्शन हाउस के रूप में चुन लिया गया।
उपायुक्त कार्यालय ने उक्त स्थान के ग्रांउड फ्लोर को प्रोटेक्शन हाउस के रूप में अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया व इस मंजूरी दे दी। इसलिए जिला प्रशासन के दिशानिर्देश अनुसार कामकाजी महिला आवास का ग्रांउड़ फ्लोर को प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा के लिए चुना गया है।
यह स्थान प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा के लिए हर दृष्टि से उचित माना गया है जहां जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएंगे। अब जिले में यदि कोई लड़का-लड़की प्रेम विवाह करके पुलिस के पास पहुंचते हैं, तो उन्हें यहां पर रखकर पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications