ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने शपथ ली
समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक गिलार्ड अपने पुरुष मित्र टिम मैथीसन के साथ शपथ ग्रहण करने पहुंचीं। उन्होंने पद ग्रहण करते हुए दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और ब्रिटेन की महारानी के प्रति निष्ठा की कसम खाई। गिलार्ड के साथ 19 कैबिनेट मंत्रियों, 10 मंत्रियों और 12 संसदीय सचिवों ने भी शपथ ग्रहण किया।
गिलार्ड की कैबिनेट में स्टीफन स्मिथ को रक्षा मंत्री, वायने स्वॉन को कोषाध्यक्ष और केविन रड को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।
लेबर पार्टी ने जून में रड को प्रधानमंत्री पद से हटाकर गिलार्ड को कमान सौंप दी थी। इसके बाद 21 अगस्त को हुए मतदान में गिलार्ड ने जीत हासिल की। वह लेबर पार्टी की अध्यक्ष हैं।
गिलार्ड ने अपने कैबिनेट के सदस्यों के नामों की घोषणा शनिवार को की थी। इससे चार दिन पहले उनकी लेबर पार्टी ने दो स्वतंत्र सांसदों का समर्थन हासिल किया था। आस्ट्रेलियाई संसद के 70 वर्ष के इतिहास में पहली बार किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।













Click it and Unblock the Notifications