हरियाणा में ऑनर किलिंग का एक और मामला

पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर युवती के माता-पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने युवती के पिता समेत तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर गया था। इस पर युवती के माता-पिता क्रोधित हो गए। उन्होंने रिश्तेदारों की मदद से उन्होंने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया।
इसके बाद युवती के परिजन घर लौटकर आए और युवती को भी मार डाला। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने तुरंत लड़की की अंत्येष्टि कर दी। पुलिस ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications