गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ मार्ग पर यातायात सामान्य

प्रशासन यातायात सामान्य बनाने में जुटा हुआ है। चमोली जिले के जिलाधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया, "बारिश और भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री मार्ग पर सोमवार को कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था, जो अब सामान्य हो गया है।"
उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर बाढ़ से सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने से अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। यमुनोत्री मार्ग पर धरासू और बड़कोट के पास सड़क पर मलबा गिर जाने से यातायात बाधित हुआ है, जिसे सामान्य बनाने में प्रशासन जुटा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications