परवेज मुशर्रफ़ फिर कूदेंगे राजनीति में

मुशर्रफ़ फिर कूदेंगे राजनीति में
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने बीबीसी से एक ख़ास बातचीत में कहा है कि वो एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर रहे हैं जो अगले चुनाव में हिस्सा लेगी. उन्होंने कहा है कि वो 2013 में होनेवाले अगले संसदीय चुनाव से पहले पाकिस्तान लौट जाएंगे.

मुशर्रफ़ पिछले कुछ समय से लंदन में रह रहे हैं. बीबीसी संवाददाता ओवेन बेनेट जोंस के साथ एक ख़ास बातचीत में मुशर्रफ़ का कहना था कि वो अगले संसदीय चुनावों में खड़े होंगे और वो प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनने की उम्मीद रखते हैं.

जब मुशर्रफ़ से ये पूछा गया कि वो तो लंबे अर्से तक कुर्सी पर बैठ चुके, क्या अब उन्हें दूसरों को मौका नहीं देना चाहिए, तो उनका कहना था, “ पिछली बार वर्दी में होने की वजह से मुझे अंतरराष्ट्रीय वैधता नहीं मिल पाई."

उनका कहना था कि उनका राष्ट्रपति बन जाना सुनिश्चित हो ऐसा नहीं है लेकिन फिर से जीतने की काफ़ी उम्मीद है. मुशर्रफ़ ने उन जनमत सर्वेक्षणों को ख़ारिज किया जिनमें उनकी लोकप्रियता काफ़ी कम आंकी गई है. उनका कहना था कि इस तरह के सर्वेक्षणों में जोड़-तोड़ किए जाते हैं और वास्तविकता ये है कि उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है.

उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि यदि वो लौटते हैं तो उन्हें कुछ अदालती कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही उनकी जान को भी ख़तरा है. लेकिन साथ ही उनका ये भी कहना था कि वो हर आरोप का सामना करने को तैयार हैं और जहां तक उनकी जान पर ख़तरे की बात है तो उनका कहना था, “ मैं भाग्यशाली व्यक्ति हूं और मैं फिर से अपना भाग्य आजमाउंगा."

पूर्व राष्ट्रपति का कहना था कि पाकिस्तान में इस वक्त चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा है और राष्ट्र का आत्मविश्वास पूरी तरह से टूट चुका है. उन्होंने कहा कि लोगों में उम्मीद जगाना होगा और उन्हें बताना होगा कि विकल्प मौजूद हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+